कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव प्रणाली और निष्पक्षता को लेकर केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग पर कड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में जनादेश और वोट चोरी के सहारे सत्ता हासिल की जा रही है और ऐसे तरीकों से बनाए गए तमाम कानून पूरी तरह से अवैध और असंवैधानिक हैं।
राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए उन्हें सच सामने लाना चाहिए और 'सरकारी गवाह' बन जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक हैं।
विपक्ष लगातार वोटर लिस्ट संशोधन, वोटिंग डेटा और चुनावी पारदर्शिता पर सवाल उठाता रहा है। राहुल गांधी के इस बयान के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।