भारतीय राजस्व सेवा (IRS) की अधिकारी एकता विश्नोई ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने वर्ल्ड मास्टर्स पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक (Gold Medals) अपने नाम किए हैं।
अपनी प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली एकता विश्नोई की इस सफलता से देश भर के खेल प्रेमियों और युवाओं में गर्व की भावना है। इस बड़ी उपलब्धि पर विभिन्न क्षेत्रों से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं।