अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई हालिया फायरिंग की घटना के बीच बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लेकर एक नया मामला सामने आया है। अनिल पंडित के नाम से एक कथित ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें धमकी देने के साथ-साथ माफी की मांग भी की गई है।
सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस इस वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच में जुट गई हैं। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि क्या इस ऑडियो का संबंध टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना या किसी अन्य गैंग से है। हालांकि, अभी तक पुलिस या प्रशासनिक स्तर पर इस आवाज और दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।