लुधियाना: राज्यभर के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ अपने संघर्ष को और अधिक धार देने की तैयारी कर ली है। इसी कड़ी में विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने मिलकर लुधियाना में एक अहम संयुक्त बैठक बुलाई है, जिसमें आगामी आंदोलन की रूपरेखा और अगली रणनीति पर मुहर लगाई जाएगी।
कर्मचारी नेताओं के मुताबिक, सरकार से लंबे समय से मांगें पूरी करने की गुहार लगाई जा रही है, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। संगठनों की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली, लंबे समय से लंबित डीए (महंगाई भत्ता) और अन्य बकाया राशि का भुगतान, एसीपी (ACP) का लाभ और विभिन्न विभागों में सेवाएं दे रहे ठेका/कच्चे कर्मचारियों को नियमित करना शामिल है। 24 अक्टूबर को होने वाली इस बैठक में इन मुद्दों पर कड़ा रुख अपनाते हुए बड़े आंदोलन का ऐलान किया जा सकता है।