पंजाब के कई जिलों में मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक फिरोजपुर, होशियारपुर, बरनाला, जालंधर, फाजिल्का, अमृतसर और रूपनगर में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक पूर्वानुमान (अलर्ट) है और सभी जिलों में बारिश होने की पुष्टि नहीं हुई है।
मौसम विशेषज्ञों और संबंधित विभागों के अनुसार, यह केवल एक संभावित मौसम अपडेट (Forecast) है। इसका मतलब यह नहीं है कि सूबे के सभी उल्लिखित जिलों में बारिश हो चुकी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहें और यात्रा या अन्य जरूरी कामों के दौरान सावधानी बरतें।