राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने के उद्देश्य से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय में एक अहम बैठक की अध्यक्षता की। इस उच्च स्तरीय बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान राजधानी में कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति, अपराध नियंत्रण और आगामी सुरक्षा उपायों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पिछले दिनों हुई बैठकों के फॉलो-अप के रूप में इस अपडेटेड समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय राजधानी की सुरक्षा को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए कई जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।