भारत और पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक मोर्चे पर एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। भारत ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) फोरम की आगामी बैठक के लिए पाकिस्तान को निमंत्रण भेजा है।
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पहला बड़ा आमंत्रण: यह घटना इसलिए बेहद अहम मानी जा रही है क्योंकि 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक रिश्तों में आए तनाव के बीच यह पहला मौका है जब भारत की ओर से पाकिस्तान को इस तरह के बहुपक्षीय मंच के लिए आधिकारिक आमंत्रण भेजा गया है।
अंतरराष्ट्रीय कूटनीति पर नजर: विशेषज्ञ इसे भारत की तरफ से क्षेत्रीय कूटनीति और बहुपक्षीय मंचों के नियमों के पालन के रूप में देख रहे हैं। अब देखना यह है कि पाकिस्तान इस निमंत्रण पर क्या प्रतिक्रिया देता है और बैठक में कौन शामिल होता है।