देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गुजरात दौरे के दौरान बनासकांठा जिले से 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' (PM-KISAN) योजना की 24वीं किस्त आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है।
इस बार इस योजना के तहत देश के लगभग 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसान परिवारों को कुल 18,680 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है। सरकार की इस आर्थिक मदद से अन्नदाताओं को खेती-किसानी के खर्चों में बड़ी राहत मिलेगी। जिन किसानों ने अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) और अन्य जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं, उनके खातों में 2,000 रुपये की यह किस्त पहुंचनी शुरू हो गई है।